गिरडीह, मई 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिव मंदिर हरिहरधाम में एक पखवाड़े तक वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान सैकड़ों युगल जोड़ों ने भगवान शिव को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंधकर एक-दूजे का साथ निभाने का संकल्प लिया। वैवाहिक कार्यक्रमों एवं बेमौसम हुई बारिश और तेज हवाओं के बाद मंदिर परिसर की सूरत बिगड़ गई थी। पेड़-पौधों की पतियां सहित अन्य तरह कचरे का अंबार लग गया था। जिसे देखकर दर्शन के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही थी। मंदिर परिसर में गंदगी देखकर प्रिंस साहिल स्पोर्ट्स वेयर बगोदर, हरिहरधाम परिवार आगे आया। रविवार को परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर में श्रमदान कर पूरे परिसर की साफ-सफाई की। सफाई अभियान का नेतृत्व परिवार के घनश्याम कर रहे थे। सफाई में परिवार के सूरज, प्रिय, प्रियांशु, विशाल...