हापुड़, मार्च 28 -- हरिहर चंडी मंदिर मेला समिति द्वारा नौ देवी के पूजन के साथ भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा की शुरुआत लाला शंभू मल अधूरी वाले की धर्मशाला से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में मां काली, शिव अघोरी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, वहीं बैंड बाजों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा। पूरी यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग देखने को मिला। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए चंडी मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां मेले का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल, मंत्री राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष केशव शर्मा सहित फतेहचंद सक्सेना, विजयपा...