पलामू, मई 14 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सलैया पंचायत अंतर्गत रब्दी गांव निवासी शिव यादव का 15 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार 12 मई से लापता है। किशोर के अचानक गायब होने के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, आसपास के गांवों एवं संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कुंदन के चाचा गोपाल यादव ने गुरुवार को हरिहरगंज थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में बताया गया है कि कुंदन 12 मई को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द खोजबीन की मांग की है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी कर जांच शुरु कर दिया ग...