पलामू, मार्च 29 -- उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 समापन में महज तीन दिन शेष होने के कारण राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने का दबाव सभी संबंधित अधिकारियों पर है। वहीं राजस्व चोरी से जुड़े लोग भी अधिकारियों की व्यस्तता का लाभ उठाने में जुटे हैं। गत 14 मार्च को पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन व परिवहन रोकने का सख्त निर्देश दिया था। बैठक में उपायुक्त को खनन पदाधिकारी ने बताया था कि केवल जनवरी व फरवरी 2026 में अवैध खनन व परिवहन मामले में 200 वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की गई है। खनन विभाग ने 50 वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूला जबकि परिवहन विभाग ने 101 और विभिन्न अंचल कार्यालयों ने 54 वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूला है। हालांकि लक्ष्य की तुलना में राजस्व वसूली कम होने के कारण उपायुक्त ने सख्त नाराजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.