पलामू, अप्रैल 23 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज शहर के वार्ड-16 के पिपरा मोहल्ला में विगत चार वर्षों से चले आ रहे नाली विवाद का समाधान गुरुवार को निकाल लिया गया है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील कुमार राम, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, राजद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, सपा नेता कमलेश कुमार यादव, वार्ड पार्षद अनुराधा कुमारी एवं अन्य लोगों के सहयोग से सुलझा लिया गया है। नाली विवाद का समाधान निकलने के बाद मोहल्ला के लोगों में खुशी का माहौल है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि विगत चार वर्षों से दो पक्षों में नालि की पानी के निकासी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण कई घरों के नालि के पानी घर के आसपास जमा रहता था। यह भी पढ़ें- गड़खा-मानपुर सड़क पर जलजमाव की हुई जांच मोहल्ला के लोगों के साथ बैठ...