हरिहरगंज शहर के दो स्थानों पर पनशाला का हुआ उद्घाटन
पलामू, मई 28 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के न्यू बस स्टैंड और दुर्गा मंदिर चौक के समीप भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार को नगर पंचायत प्रबंधन ने पनशाला की व्यवस्था की। पनशाला का उद्घाटन नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि ने नगर पंचायत अध्यक्ष शीला चौधरी के पति जानू चौधरी, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव आदि के साथ किया। उपाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। न्यू बस स्टैंड के समीप रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। यह भी पढ़ें- पनशाला खोलने के लिए मिट्टी के बर्तन नि:शुल्क देने की पहल पनशाला खुल जाने के बाद लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.