पलामू, जून 14 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली  नेटवर्क मेंटेनेंस कार्य को लेकर  15 जून से 20 जून तक  सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया कि विद्युत फीडर, लाइन और अन्य आवश्यक तकनीकी कार्यों को सुरक्षित व सुचारु रूप से पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।  सहायक अभीयंता ने उपभोक्ताओं से अपील है कि वे इस निर्धारित शट-डाउन को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें। विशेष रूप से व्यवसायिक प्रतिष्ठान, किसान, छात्र एवं घरेलू उपभोक्ता अपने दैनिक कार्यों की योजना उसी अनुसार बनाने का अनुरोध किया है ताकि असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के भीतर मेंटेनेंस कार्य पूरा क...