हरिहरगंज में 140 वाहनों की हुई जांच
पलामू, जून 20 -- हरिहरगंज। हरिहरगंज पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 11 कार के शीशा में लगे ब्लैक फिल्म हटाया है। एक कार चालक के खिलाफ सीट बेल्ट नहीं लगाकर चलने के कारण कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि हरिहरगंज में 140 कार और बाइक की चेकिंग की गई है। ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले कार के शीशे से फिल्म को हटाया गया है। बिना सीट बेल्ट के कार चला रहे एक चालक पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हरिहरगंज थाना के पास बने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट से महज़ कुछ दूरी से बिहार राज्य सीमा शुरू हो जाता है, बिहार में शराबबंदी है जिसके कारण चेकपोस्ट पर सख्ती से जांच किया जाता है, ताकि बिहार में शराब की खेप नही पहुंच सके। यह भी पढ़ें- सख्तीः सड़कों पर उतरे परिवहन आयुक्त, वाहनों की चेकिंग थाना प्रभारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.