पलामू, जून 29 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी की अध्यक्षता में बोर्ड की हुई बैठक में शहर में 14 करोड़ रुपए की लागत से पांच बड़े नाला का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 12 अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन का भी निर्णय लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने बताया कि शहर में जल जमाव को लेकर पांच नाला निर्माण की स्वीकृति दी गई है। नाला निर्माण होने के बाद शहरवासियों को जल जमाव से निजात मिल सकेगी। मणिपर्वत विलासगढ का सौंदर्यीकरण, धोबी मोहल्ला में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा। बैठक में सीटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, वार्ड पार्षद वृजनंदन साव, त्रिपुरारी राम, अमरजीत कुमार, पिंकी कुमारी, पवन कुमार, रामजी पासवान, अवधे...