हरिहरगंज में 110 वाहनों की जांच की गई
पलामू, जून 4 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज एनएच 139 टोल प्लाजा और पथरा पिकेट के पास सरसोत, डुमरिया रोड पर गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में कई वाहनों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि हरिहरगंज टोल प्लाजा के पास पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में 54 कार और 56 बाइक की जांच की गई। जांच के दौरान 13 कार पर लगा ब्लैक फिल्म को उतारा गया है। हरिहरगंज और पिपरा थाना बिहार राज्य सीमा से सटा हुआ है जिसके कारण अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर भी रोजाना सख्ती से वाहनों की जांच की जाती है। पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और नौडिहा थाना प्रभारी ने भी सरसोत डुमरिया रोड से गुजरने वाले वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.