हरिहरगंज में वज्रपात से किशोर की मौत
पलामू, अगस्त 18 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड-बिहार राज्य सीमा पर स्थित एकौनी गांव में मंगलवार की दोपहर में वज्रपात की चपेट में आने से 16 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई। वह स्व. हरि भुइयां का पुत्र था। मंगलवार को गांव के समीप मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे चला गया था। इसी बीच तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर उमेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों की सहयोग से उमेश को हरिहरगंज के सीएचसी लाया गया जहां ऑन ड्यूटी सीएचसी प्रभारी डा गोपाल प्रसाद ने जांच के बाद उसे मृत बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.