हरिहरगंज में रामनवमी पूजा समिति के कार्यालय का उद्घाटन
पलामू, मार्च 13 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास शुक्रवार को रामनवमी पूजा समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बल्लू बलराम, सचिव सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश शौंडिक ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उदघाटन किया। इस दौरान जय श्री राम और बजरंग बली की जय के उद्घोष से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। मौजूद रामभक्तों के बीच मिठाईयां भी बांटी गई। बल्लू बलराम ने बताया कि रामनवमी पूजा को लेकर तैयारी तेज कर दिया गया है। पूरे शहर में महावीरी झंडा लगाया जा रहा है। 26 मार्च को शहर में बाइक जुलूस निकाला जायेगा एवं 27 मार्च को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। पर्व को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है। प्रत्येक परिवार को रामनवमी महोत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यालय उदघा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.