पलामू, सितम्बर 19 -- हरिहरगंज। यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच ने हरिहरगंज प्रखंड परिसर में शुक्रवार को एक दिनी धरना प्रदर्शन किया। सवर्ण समाज में यूजीसी कानून को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला एवं कानून वापस नही लिये जानें पर जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मुख्य अतिथि रामधार सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का लड़ाई पूरे एकजुटता के साथ जारी रहेगा, कानून वापस नहीं लिए जाने पर केंद्र सरकार का विरोध किया जाएगा। धरना को हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष अविनाश सिंह, अंबुज सिंह, पूर्व मुखिया प्रिंस प्रताप सिंह, आकाश सिंह, भोलू सिंह, प्रिंस सिंह , धनंजय सिंह ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- यूजीसी रेगुलेशन के खिलाफ सवर्ण सड़क पर उतरे, एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग; NH-319A दो घंटे जाम प्रदर्शन की शुरुआत सुलत...