पलामू, जून 13 -- हरिहरगंज। नगर पंचायत हरिहरगंज के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली से परेशान बिजली उपभोक्ताओं ने गुरुवार को भाजपा नेता राजीव रंजन के नेतृत्व में छतरपुर बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार को कार्यालय कक्ष में आवेदन देकर एनएच जाम करने की चेतावनी दिया। राजीव रंजन ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली के आंख मिचौली से लोग परेशान है। बिजली नही रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो हरिहरगंज में एनएच को जाम कर दिया जायेगा। मौके पर भाजपा नेता अजय सिंह, अखिलेश मेहता, मृत्युंजय सिंह, दिनेश गुप्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.