पलामू, दिसम्बर 13 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड को 15 जनवरी 2026 तक बाल विवाह मुक्त घोषित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने किया। बैठक में सभी पंचायतों में बाल विवाह की समीक्षा की गयी, जिसमें किसी पंचायत से बाल विवाह का मामला सामने नहीं आया। जेएसएलपीएस जेंडर सदस्यों ने दो संभावित बाल विवाह को रोकने की जानकारी दी। बैठक में बीडीओ ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और शिक्षा से वंचित परिवारों में बाल विवाह की आशंका अधिक रहती है, ऐसे परिवारों को चिह्नित कर जागरूक करना जरूरी है। बाल विवाह रोकने के लिए 30 सदस्यीय बालिकाओं का समूह बनाया जायेगा, जिसकी निगरानी मुखिया, पंसस और पंचायत सेवक करेंगे। जरूरतमंदों को कन्यादान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। 18 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.