पलामू, मार्च 23 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज में रामनवमी पूजा एवं जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को हरिहरगंज शहर में छतरपुर एसडीएम हिमांशु लाल और एसडीपीओ अवध कुमार यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर मेन रोड, अररूआ खुर्द, महाराजगंज, बंजारी और आरसी लाल चौक सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि रामनवमी पूजा शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस निरीक्षक सह ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.