पलामू, मार्च 8 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज में खनन विभाग ने जांच के क्रम में छर्री लदा पांच हाईवा, ट्रक को जब्त किया है।  पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि शनिवार को खनन विभाग के पदाधिकारियों ने जांच के क्रम में पांच हाईवा, ट्रक को जब्त करके थाना को सुपुर्द किया है। उन्होंने बताया कि चालान, ओवरलोडिंग के मामले में कार्रवाई हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...