हरिहरगंज में निकाली गई पर्यावरण जन जागरूकता रैली
पलामू, जून 12 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर से शुक्रवार को पर्यावरण जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जानू चौधरी और सीटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी ने किया। रैली शहर के बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया और शहरवासियों को वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक करने का काम किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से बचाव को लेकर सभी लोगों को एक-एक पौधा लगाने की आवश्यकता है। शहरवासियों को जागरूक करने के लिए पौधारोपण, साफ सफाई को लेकर रैली निकाली गई है। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.