पलामू, फरवरी 28 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव 18 मार्च को होगा। उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर नव निर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को 10 मार्च को सुचना दिया जायेगा। हरिहरगंज अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी छतरपुर भूमी सुधार उपसमाहर्ता विजय केरकेट्टा ने बताया कि 10 मार्च को निर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को उपाध्यक्ष चुनाव के लिए सुचना दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 18‌ मार्च को नव निर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी एवं उपाध्यक्ष का चुनाव भी किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...