पलामू, मार्च 17 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य क्लिनिकों पर लगाम लगाने में प्रशासन सफल नहीं मिल पाई है। इसके कारण आम मरीजों की अकाल मौत बदस्तूर जारी है। मंगलवार को हरिहरगंज शहर के पुरानी बस स्टैंड के समीप एक निजी डेंटल क्लिनिक में दांत का इलाज कराने आई महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। मृत महिला बिजानी देवी 36 वर्ष की है। वह बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव की रहने वाले मुकेश चंद्र भारती थी। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है। चिकित्सक एवं कर्मी क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ मनिष सिन्हा, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी एवं सीएचसी केंद्र के प्रभारी डॉ गोपाल प्रसाद क्लिनिक की जांच किया एवं क्लिनिक को सील कर दिया है।‌ बीडीओ ने बत...