पलामू, सितम्बर 24 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले हरिहरगंज शहर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस का 100वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। संघ के स्वयंसेवकों ने महावीर मंदिर से एनएच-139 रोड से वन चेकपोस्ट तक पद संचलन किया। स्वयंसेवकों की अनुशासित टुकड़ी ढोल-नगाड़ों और राष्ट्र भक्ति नारों के साथ शहर की सड़कों से गुज़री, जिससे वातावरण में देशभक्ति और संगठन की भावना झलक रही थी। पद संचलन में जिले और प्रखंड के कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं समाजसेवी शामिल हुए और स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया। जिला प्रचारक श्यापक जी, खंड कार्यवाहक मोहन ठाकुर, खंड पालक आनंद कुमार, समाजसेवी राजीव रंजन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद, अरूण मिश्रा, मुन्ना विश्वकर्मा, सत्येंद्र पासवान, विश्वदीप कुमार, चुलबुल कुमार, जोगेंद्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.