पलामू, मार्च 30 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज में नेशनल हाईवे-139 पर सोमवार को अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कटैया मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर में तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बलेनो कार की चपेट में आने से पल्सर बाइक सवार विजय कुमार घायल हो गए हैं। औरंगाबाद जिले के पिपरौरा निवासी राजबली मेहता के पुत्र विजय कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरिहरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना एनएच रामपुर गांव के समीप शा...