पलामू, फरवरी 20 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने बाइक से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च शहर के मेन बाजार सहित कोसडीहरा, खाप-कटैया, पिपरा, सतगांवा, सियरभुक्का, अंबा सहित सभी सोलह वार्ड तक गई। थाना प्रभारी ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने वाले लेकर सभी वार्ड में फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन सभी तैयारियां पूरी कर ली है। थाना के पास बने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर सख्ती से वाहनों की जांच चल रही है। शहर के होटलों में भी रोजान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.