हरिहरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों ने ली शपथ, सुशील बने उपाध्यक्ष
पलामू, मार्च 18 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को हरिहरगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीला चौधरी एवं सभी 16 वार्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए दो वार्ड पार्षदों ने नामांकन किया। वार्ड दो से वार्ड पार्षद बृजनंदन साव और वार्ड सात से वार्ड पार्षद सुशील कुमार रवि ने नामांकन किया। सुशील कुमार रवि को कुल 10 मत और बृजनंदन साव को 6 मत प्राप्त हुए। सुशील कुमार रवि को विजयी घोषित किया गया। छतरपुर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह हरिहरगंज के निर्वाची पदाधिकारी विजय केरकेट्टा ने सुशील को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके बाद नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को अध्यक्ष शीला चौधरी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.