हरिहरगंज थाना परिसर में शांति समिति ने किया विमर्श
पलामू, मई 24 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को लेकर पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार की अध्यक्षता में बैठक कर बकरीद पर्व को सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व में किसी तरह के अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की बात कही एवं किसी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर सिधे प्रशासन को सूचना देने की बात कही। पर्व को देखते हुए शहर में साफ सफाई कराने का भी निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक बैठक में सीओ मनीष सिन्हा, एसआई संतोष कुमार, सौरव कुमार , हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, जानू चौधरी, भोला गुप्ता, गंगा जायसव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.