पलामू, जनवरी 20 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के न्यू सब्जी बाजार परिसर में मंगलवार को कारोबारियों ने बैठक कर समस्याओं पर विमर्श किया। सब्जी उत्पादक सह विक्रेता संघ की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता शामिल हुए और समस्याओं का निदान निकालने के लिए नगर प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए लोकतांत्रिक कदम उठाने की बात कही। विधायक ने कहा कि न्यू सब्जी बाजार परिसर धीरे-धीरे बड़ा व्यवसायिक केंद्र बन गया है। सब्जी खरीद-बिक्री के लिए यह परिसर हब बन गया है, यहां से रोजाना झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल के कई शहरों में सब्जी भेजा जाता है। सब्जी आता भी है, लेकिन सब्जी बाजार में कोई भी सुविधा नहीं है। सब्जी कारोबारी सह पूर्व उप-प्रमुख कृष्णा मेहता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.