हरिहरगंज के विद्युत सबस्टेशन में ग्रामीण फीडर के लिए लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर
पलामू, अक्टूबर 3 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज विद्युत सबस्टेशन में शनिवार को ग्रामीण फीडर के लिए 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली ट्रिप और लोड शेडिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे कुछ दिन पहले शहरी फीडर के लिए भी 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। ग्रामीण फीडर अब तक 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर से संचालित हो रहा था। क्षमता कम होने के कारण फीडर पर लोड बढ़ने से आए दिन बिजली ट्रिप होने की समस्या बनी रहती थी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। छतरपुर विद्युत सहायक अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया कि ग्रामीण फीडर की क्षमता बढ़ाने के लिए 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.