पलामू, सितम्बर 27 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के सतगांवा मोहल्ला निवासी बब्लू राम की रविवार दोपहर लुधियाना में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि बब्लू चार माह पूर्व रोजगार के लिए लुधियाना गया था। वार्ड पार्षद पुष्पा देवी के पति अनुज कुमार ने बताया कि हादसे में बब्लू की मौत हुई। मृतक मिलनसार स्वभाव का था। उसके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...