पलामू, दिसम्बर 31 -- हरिहरगंज। नववर्ष पर्व को लेकर प्रशासन चौकस है। क्षेत्र में पुलिस गस्त भी बढ़ा दिया गया है। हरिहरगंज थाना के पास बने बुधवार को अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर नववर्ष पर्व को लेकर पुलिस गस्त बढ़ा दिया गया है। चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के कारण भी वाहनों की जांच चल रही है ताकि शराब की खेप बिहार में नहीं पहुंच सके। साथ ही कहा कि नववर्ष पर को लेकर भी ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, शराब पीकर बाइक चलाने वाले बाइक चालकों पर रोजाना कार्रवाई भी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.