हरिहरगंज का छात्र रांची से लापता, परिजन परेशान
पलामू, सितम्बर 3 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढकचा पंचायत अंतर्गत पडरिया गांव निवासी 16 वर्षीय प्रिंस पाल रांची के लालपुर इलाके से लापता हो गया है। प्रिंस, लालपुर में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को वह सामान खरीदने के लिए कमरे से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। प्रिंस के चाचा सुधीर पाल ने बताया कि उसके रूम पार्टनर के अनुसार प्रिंस अपना मोबाइल फोन कमरे में ही छोड़कर गया था। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना लालपुर थाना पुलिस को भी दी गई है। प्रिंस के पिता मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। बेटे के लापता होने की जानकारी मिलते ही वह रांची पहुंच गए और परिजनों के साथ उसकी तलाश में जुटे हैं। परिवार की ओर से संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। परिजनों ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.