बदायूं, मार्च 18 -- शहर के राजमहल गार्डन में महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा हरिश्चंद्र की स्तुति व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय हरिश्चंद्र महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जवाहर रस्तोगी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजू रसराज रस्तोगी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. काव्य सौरभ, विमलेश गुप्ता व पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल रहीं। डॉ. काव्य सौरभ ने एकता व संगठन शक्ति का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों के साथ झनक, अनुज्ञ्या, अंशिका व रिद्धिमा ने शानदार नृत्य किया। महिला वर्ग ने रिश्तों पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। ज्योति की हास्य कविता व पूनम-ज्योति के सरप्राइज गेम्स आकर्षण का केंद्र रहे। मंच संचालन कृतिका, निहारिका व विरल रस्तोगी ने किया।इस मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.