वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी। काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति की ओर से बाबा मसाननाथ की शोभायात्रा और मसान की होली शुक्रवार को होगी। कार्यक्रम के आयोजक पवन चौधरी ने बताया सुबह 10 बजे रवींद्रपुरी स्थित बाबा किनाराम आश्रम से शोभायात्रा शुरू होगी। यात्रा आईपी विजया, भेलूपुर, सोनारपुरा होते हुए हरिश्चंद्र घाट पहुंचेगी। इसमें बाबा की झांकी, डमरु दल, बैंड पार्टी, सहित साधु संत सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। रंग-गुलाल और भस्म से होली खेली जाएगी। शोभायात्रा में न्यायाधीश आर. शुक्ला, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, पंकज सिंह 'डब्लू', केशव जालान, निधिदेव अग्रवाल, संतोष पाल, वेदवती माधुरी, सरवन भारद्वाज, सेलू बाबा, प्रदीप साहनी, संजय सिंह, अंशुमान जायसवाल, विनोद कुमार गौड़, बबलू शुक्ला आदि सम्मिलित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.