वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में शनिवार से नए सत्र के प्रवेश आवेदन शुरू हो गए। अभ्यर्थियों को कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे पहले उन्हें काशी विद्यापीठ की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल के जरिए पंजीयन कराना होगा। प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित और सांख्यिकी, स्नातकोत्तर कला वर्ग में एमए हिन्दी, भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, वाणिज्य वर्ग में एमकॉम और विधि विभाग में एलएलबी में अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथियां आवेदन के बाद जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया कि आवेदन करने से पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.