समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- आरपीसिंह निराला ताजपुर। प्रखंड के हरिशंकरपुर बघौनी पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बुधवार को कुल मिलाकर आठ नामांकन हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये। वहीं सामान्य सदस्य पद के लिए महिला 2, पुरुष 2, पिछड़ा वर्ग सदस्य के लिए महिला 1, तथा अनुसूचित जाति सदस्य पद के लिए महिला एवं पुरुष वर्ग से एक - एक अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन के पर्चे दाखिल किये। जानकारी देते हुए बीडीओ रवि भूषण ने बताया कि नामांकन 9 अप्रैल तक चलेगा। वहीं संविक्षा 10 से 13 अप्रैल तक, नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन 13 अप्रैल को एवं मतदान 20 अप्रैल को कराए जाएंगे।पूसा। प्रखंड के बिशनपुर बथुआ एवं ठहरा पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया...