समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- आर पी सिंह निराला ताजपुर, निसं। प्रखंड के हरिशंकरपुर बघौनी पैक्स चुनाव को ले नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को कुल मिलाकर छह नामांकन हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये। वहीं सामान्य सदस्य पद के लिए पुरुष 3, पिछड़ा वर्ग सदस्य पुरुष 1 तथा अनुसूचित जाति सदस्य पद के लिए पुरुष वर्ग से एक अभ्यर्थी ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जानकारी देते हुए बीडीओ रवि भूषण ने बताया कि हरिशंकरपुर पैक्स में कुल मतदाता 1425 है। इसके लिए कुल तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.