पटना, फरवरी 25 -- Bihar Rajya Sabha Elections Nitish JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रदेश की 5 सीटों के राज्यसभा चुनाव में 2 सीट जीत सकती है और उसके 2 ही सांसद अप्रैल में कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। एक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह हैं और दूसरे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर। चर्चा है कि नीतीश की पार्टी से हरिवंश और रामनाथ ठाकुर में कोई एक ही वापस राज्यसभा लौटेगा, दूसरे को रिपीट करने का विचार नहीं है। नीतीश कुमार के मन-मिजाज और अति पिछड़ों की तरफ जेडीयू के राजनीतिक झुकाव को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रामनाथ ठाकुर के तीसरी बार राज्यसभा में पहुंचने के आसार ज्यादा हैं। केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को नीतीश कुमार ने दिल्ली की राजनीति में भेजने से ...