दरभंगा, अप्रैल 20 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक हरिवंश जी महाराज ने रविवार को कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना करायी। न्यास समिति के सदस्य संतोष पोद्दार ने कथा वाचक को कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर का चिन्ह प्रतिक के रूप में भेंट किया। न्यास समिति सदस्य मुखिया छेदी राय के अलावा राजेश कुमार, अमित कुमार पोद्दार सहित कई अन्य लोगों ने उन्हें पाग, चादर व पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर न्यास कर्मी रौशन झा,सरोज झा, सुरेन्द्र झा,केशव कुमार साह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- महायज्ञ की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- तप, त्याग व समर्पण का संदेश देती है भगवान परशुराम का जीवन यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती...