मथुरा, अप्रैल 28 -- मथुरा,वंशी अवतार गोस्वामी श्रीहित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु का 553वां जन्मोत्सव (हितोत्सव) उनकी पावन जन्मभूमि, बाद ग्राम स्थित श्रीजी मंदिर हिताचार्य पीठ में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने महाप्रभु की शरण में शीश नवाया और श्रीराधा नाम संकीर्तन से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय कर दिया। परंपरा का निर्वहन करते हुए वट-वृक्ष पर वंशी के अवतार हरिवंश महाप्रभु का पंचामृत से अभिषेक किया गया। समाजी खेलन मुखिया की मुखियाई में समाजियों ने पारंपरिक बधाई गायन करके उत्सव की शोभा बढ़ाई। हितोत्सव में छोटी सरकार वृंदावन के मनोज गोस्वामी ने श्रद्धालुओं के बीच खेल-खिलौने लुटाकर आनंद साझा किया। यह भी पढ़ें- पुष्प महल में विराजमान हुए दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी हिताचार्य पीठ के महंत दम्पति शरण महार...