अररिया, मार्च 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के हरिरा में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से लोगों का काफी परेशानी होती है। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मुखिया जय कृष्ण सिंह ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए बिहार सरकार की जमीन उपलब्ध करा दी गई है। जमीन का एनओसी भी मिल गया है। चारदिवारी का निर्माण कर दिया गया है। लेकिन राशि की स्वीकृति नहीं होने के कारण बिल्डींग निर्माण नहीं हो पा रहा है। उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से लोगों खासकर बच्चे और महिलाएं को छोटे छोटे बीमारी के लिए या तो कुर्साकांटा या फिर ग्रामीण चिकित्सक का सहारा लेने पड़ता है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। मुखिया ने डीएम से जल्द से जल्द हरिरा में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए बिल्डिंग निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने की मांग की है।

हिंद...