सीवान, अप्रैल 20 -- मैरवा, मैरवा धाम स्थित हरिराम ब्रह्म मंदिर परिसर में गुरुवार को पुजारी आपस में भिड़ गए। लाठी- डंडे और ईट पत्थर से एक दूसरे पर हमला करने लगे। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्ष के बीच यजमान को पूजा कराने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। इलाज कराने के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचे पुजारी दुबारा आपस में मारपीट करने लगे। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार एक परिवार के लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचा था। इसी दौरान एक दुकान से प्रसाद खरीदने के साथ पूजा करने की बात होने लगी। जिसके बाद एक अन्य पुजारी उसको अपना यजमान बताया। जिससे विवाद बढ़ गया। दोनो पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।जहां दोनो गुट एक बार फिर जमकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.