सहरसा, मई 19 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल चौधरी ने सहरसा पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम हरियो में कन्या उच्च विद्यालय खोलने एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि हरियो गांव में छात्राओं को नौवीं के बाद 5 से 7 किमी दूर पढ़ने जाना पड़ता है, जिससे कई लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती हैं। वहीं मोहनपुर प्लस-टू विद्यालय में भवन, बिजली, शौचालय, लैब व अन्य सुविधाओं का अभाव बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...