हरदोई, अक्टूबर 2 -- हरियावां। गांव-गांव जाकर करतब दिखाने वाले युवक की बाइक सांड से टकराने से मौत हो गई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के शंकरपुर निवासी श्रीराम गुरुवार दोपहर अपने तीन वर्षीय बेटे मोहित के साथ बाइक से करतब दिखाने निकले थे। देर शाम घर लौटते समय हरियावां थाना क्षेत्र में कामीपुर और उतरा गांव के बीच अचानक सामने आए सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में श्रीराम के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बेटा मोहित मामूली रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजन एंबुलेंस से श्रीराम को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर तीन बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...