हरदोई, मार्च 18 -- हरियावां। थानाक्षेत्र के कोंडरा गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कायमपुर गांव निवासी रुची पत्नी कौशल ने अपने घर के कमरे में छत के कुंडे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.