हरदोई, अप्रैल 10 -- हरियावां। थाना क्षेत्र के गांव भदेवरा में गुरुवार को खेत में सिंचाई करते समय एक किसान की अचानक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रामबाबू पाल (52) रोज की तरह अपने खेत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें देखा तो परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार रामबाबू खेती-किसानी के साथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.