हरियावां में नाली विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
हरदोई, जून 26 -- हरियावां। अरुआ गांव मे नाली के पानी को लेकर रामकिशन पक्ष और रावेन्द्र पक्ष में गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर बीच बचाव में आए परिजनों के साथ भी मारपीट की। रामकिशन के पक्ष से बेटी निशा, बेटा कपिल और रावेन्द्र के पक्ष से बेटा अकाशा, पत्नी सुशीला गंभीर घायल हो गए। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों को सीएचसी हरियावां भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरियावां थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपितों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.