हरदोई, दिसम्बर 23 -- हरियावां। थानाक्षेत्र के गांव प्रसिद्ध नगर देवरिया में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। गांव प्रसिद्ध नगर देवरिया में चंद्रशेखर और मुन्नू लाल का परिवार रहता है। नाली के पानी और जमा कूड़े को लेकर मंगलवार की शाम को चंद्रशेखर की पत्नी मायावती व मुन्नू लाल की पत्नी रामसती में कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें माधुरी पत्नी रामावतार, मायावती पत्नी चंद्रशेखर, रोशनी पुत्री चंद्रशेखर, रामसती पत्नी मुन्नू लाल व एक अन्य घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां में उपचार कराया गया। गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.