हरियावां में अज्ञात वाहन की टक्कर से नाई की मौत
हरदोई, मई 14 -- हरियावां। थाना क्षेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर थाना परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नाई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना का विवरण हरियावां गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज श्रीवास्तव उर्फ छोटू बुधवार शाम किसी तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात वह समारोह से लौटकर पैदल अपने घर जा रहा था। जब वह हरदोई-पिहानी मार्ग पर थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंचा। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार की प्रतिक्रिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब में मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.