चंदौली, अप्रैल 1 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। विंध्य पर्वत की पहाड़ियों और नौगढ़ के जंगल को हरा-भरा बनाने के लिए बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। वादियों को हरियाली से और गुलजार करने के लिए इस पहल के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र की जैव विविधता भी समृद्ध होगी। वन विभाग की इस अभियान को सफल बनाने के लिए पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में गड्ढों की खुदाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।मझगाईं रेंज और जयमोहनी वन रेंज में मिलाकर लगभग 12 लाख से अधिक पौधे उगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विशाल लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर जा रही हैं। पौधरोपण के साथ-साथ इन पौधों की नियमित और विधिवत मॉनिटरिंग भी सुनि...