गिरडीह, जनवरी 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। संसार ग्रीन के निर्देशक एवं पर्यावरणविद् राजीव सिंह ने अपनी माता स्व. संसार देवी की 33वीं पुण्यतिथि को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाकर समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण प्रेम, सेवा और संवेदना को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम बक्सीडीह रोड स्थित उनके आवास पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को पौधों का वितरण किया गया तथा जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल को एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी क्षण बताया। मौके पर रिमी सिंह, सीए राकेश, आदिराज, समन, शुभम, अनुप, आंचल, आरव, सोनाली एवं आनंद सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.