अररिया, दिसम्बर 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। पं. रामदेनी तिवारी 'द्विजदेनी' क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी के द्वारा वनस्पति शास्त्री डॉ. जगदीश चन्द्र बसु जयंती 'हरियाली मिशन के रूप में मनाई गई। इस मौके पर पौधरोपण और पौधा वितरण' अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस संबंध में संस्थापक श्री तिवारी ने स्कूली बच्चों को बताया कि डॉ.बसु का जन्म 30 नवम्बर 1858 ई. को मैमनसिंह (बंगाल भारत अब बंगलादेश) में हुआ था। इन्होंने बताया कि पौधों में भी प्राण होते हैं अर्थात पेड़-पौधे भी सजीव होते हैं। इनके द्वारा एक ऐसा यंत्र बनाया गया जो वनस्पति के धड़कनों को प्रदर्शित कर सके। उनका निधन 23 नवम्बर 1937 ई. को हुआ था। विज्ञान जगत में इन्होंने मूल्यवान शोध कार्य किए। इसलिए इनकी जयंती के शुभ अवसर से हरियाली मिशन क्लब के द्वारा प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.